बोकारो, मार्च 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गरांटी योजना (मनरेगा) के तहत बुधवार को उपायुक्त विजया जाधव ने अनुबंध पर नियुक्ति के लिए चयनित तीन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मौके पर मनरेगा के नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे उपस्थित थे। उपायुक्त ने जिन तीन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। उनमें दो कनीय अभियंता व एक लेखा सहायक शामिल हैं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले क्रमशः गोमिया निवासी जेई घनश्याम रजक, रांची निवासी जेई अविनाश कुमार व चास-पिंड्राजोरा निवासी अकाउंटेंट अस्सिसटेंट निरोज कुमार महता हैं। जिनका पदस्थापन क्रमशः बेरमो, जरीडीह एवं कसमार प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में किया गया है। डीसी ने ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने, ससमय कार्यालय पहुंचने व निर्देशों का अनुपालन करने की बात कहीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.