जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- अरवल, निज संवाददाता। गृह रक्षा वाहिनी के बचे अभ्यर्थियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर हाई कोर्ट के आदेश की प्रति सौंपते हुए योगदान कराने की गुहार लगायी है। जिलाधिकारी से मिलने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि जिले में गृह रक्षा वाहिनी के विज्ञापन संख्या 2 /20 11 के आलोक में तैयार मेघा सूची तैयार की गयी थी। लेकिन मेघा सूची के बावजूद कई लोगों को योगदान नहीं कराया गया। इसको लेकर बाकी बचे अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे। नियुक्ति के संबंध में हाईकोर्ट ने सीडब्लूजेसी नंबर 72 52/ 20 24 में आदेश पारित करते हुए दिया है कि जितने भी चयनित अभ्यर्थी है उन्हें तत्काल प्रभाव से नियुक्ति कराई जाए। हाई कोर्ट के दिए गए आदेश को लेकर गृह रक्षा वाहिनी के पैनल में आए चयनित सदस्यों ने जिला पदाधिकारी को हाई कोर्ट के आदेश देकर योगदान करने की गुह...