कटिहार, फरवरी 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि कटिहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा सीनियर पुरुष एवं अंडर-23 पुरुष वर्ग के लिए ट्रायल सह चयन प्रक्रिया का शुभारंभ शनिवार को महेश्वरी अकादमी मैदान पर किया गया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का पंजीकरण बीसीए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। पहले दिन कुल 56 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवा खिलाड़ियों ने बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और क्षेत्ररक्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। चयन समिति ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, अनुशासन और खेल समझ का बारीकी से मूल्यांकन किया। ट्रायल चयन समिति के प्रभारी जयंत मल्लिक के नेतृत्व में की गई। उनके साथ चयनकर्ता राहुल चटर्जी और राजीव यादव थे। अंतिम चरण में सीनियर पुरुष और अंडर-23 पुरुष वर्ग से 20-20 खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.