कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। नगर निगम की ओर से खेलो इंडिया व स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों के लिए खेल ट्रायल शुक्रवार को हुए थे। इसमें चयनित सभी खिलाड़ियों इसमें चार जनवरी तक अपने जरूरी दस्तावेज जमा करने हैं। इसी क्रम में शनिवार को चयनित खिलाड़ी आवश्यक दस्तावेज लेकर टीएसएच पहुंचे। ट्रायल के दौरान बच्चों की शारीरिक क्षमता, खेल तकनीक व चयनित खेलों में दक्षता का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। नगर निगम को ईडब्ल्यूएस श्रेणी में प्राप्त 424 आवेदनों में से सत्यापन के बाद 256 अभ्यर्थियों को ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...