चक्रधरपुर, जनवरी 6 -- बंदगांव। पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र के घने नक्सल प्रभावित तथा बीहड़ एवं जंगल क्षेत्र चम्पावा पंचायत भवन में मुखिया कानू तैसुन ,पंसस फुलमुनी मुंडरी एवं पंचायत सचिव पूजा कुमारी द्वारा 150 जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। मौके पर मुखिया कानू तैसुन ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जंगल क्षेत्र में रहने वाले गरीब व्यक्तियों को ही कंबल मिले। उन्होंने कहा कि चंपवा पंचायत के सारे गांव जंगल क्षेत्र में होने के कारण ठंडा के मौसम में यहां ठंड बहुत अधिक पड़ती है। इससे कई लोग बीमार हो जाते हैं एवं उनकी मौत भी हो जाती है। इसलिए समय पर लोगों को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर रोजगार सेवक सुनील सरदार, एतवा बोरजो, संजय कंडिर, श्याम पूर्ति समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.