चम्पावत, फरवरी 19 -- चम्पावत कोतवाली क्षेत्र से गुमशुदा एक महिला को पुलिस ने बागेश्वर जिले से बरामद किया है। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि महिला बीते 27 जनवरी को बिना बताए घर से चले गई थी। परिजनों ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को ग्राम कफलढुंगा, बैजनाथ, बागेश्वर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। टीम में चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत, कांस्टेबल कमल नाथ, नीलिमा राणा, गिरीश भट्ट आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...