चम्पावत, मार्च 11 -- चम्पावत। सीमा में ड्यूटी दे रहे एसएसबी जवानों की अब मोबाइल से अपनों से होने लगी है। सीमा में हाल में लगाए बीएसएनल के छह टावरों ने काम करना शुरू कर दिया है। इससे 11 भारतीय बीओपी संचार सेवा से जुड़ गई हैं। अब तक एसएसबी के जवान वायरलेस से सूचनाओं का आदान प्रदान करते थे। एसएसबी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इन 11 बीओपी में सिग्नल उपलब्ध कराने के लिए ठूलीगाड़, माउंट पूर्णागिरि, कलढूंगा, खेत, आमड़ा और ब्यूरी में बीएसएनएल के छह टावर लगाए गए हैं। कहा कि संचार सुविधा मिलने से जवानों के अलावा हजारों ग्रामीणों को भी लाभ मिलने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.