चम्पावत, दिसम्बर 10 -- चम्पावत जिले में परिवहन विभाग ने दो दिनी सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 158 चालान करने के साथ ही तीन वाहनों को सीज किया गया। जबकि बीस वाहनों के दस्तावेज जब्त किए। चम्पावत में परिवहन निगम ने आठ और नौ दिसंबर को चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज बगोरिया ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव के दो केस में वाहन सीज किए गए। इसके अलावा ओवरलोडिंग, बगैर हेलमेट, सीट बेल्ट, डीएल व परिमट समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए गए। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...