चम्पावत, फरवरी 8 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय में बिहार से आकर रोजगार कर रहे बुजुर्ग शिवशंकर की कलाकारी का हर कोई दिवाना बन रहा है। कहते हैं कि काम करने का हुनर और जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती। जिसकी मिशाल हैं बिहार के रहने वाले 69 वर्षीय बुजुर्ग शिव शंकर शर्मा जो बीते कई वर्षों से यहां रोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। शिव शंकर बताते हैं कि वह चम्पावत में बीते 20 वर्षों से लगातार हारमोनियम ठीक करने के लिए आते रहते हैं। बताते हैं कि वह चम्पावत के साथ-साथ उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी यह काम कर रहे हैं। बिहार के रहने वाले बुजुर्ग शिव शंकर इस उम्र भी चम्पावत जैसे जिले में रोजगार कर अपने परिवार का लालन पालन कर युवाओं के लिए प्रेणा स्त्रोत बन रहें हैं। जिस उम्र में आज के दौरान में आदमी चलफिर तक नहीं सकता, उस उम्र बुजुर्ग शर्मा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.