चम्पावत, नवम्बर 26 -- चम्पावत जिले में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान डीएम मनीष कुमार और एसपी अजय गणपति ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। चम्पावत कलक्ट्रेट में बुधवार को संविधान दिवस का मुख्य कार्यक्रम हुआ। यहां डीएम मनीष कुमार ने उद्देशिका का वाचन कर अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को संविधान के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि भारत का संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को जीवित रखता है। कहा कि संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं बल्कि समावेशी, सशक्त और प्रगतिशील भारत की आधारशिला है। यहां एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी, सीडीओ डॉ.जीएस खाती, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। इधर एसपी अजय गणपति ने भी अधिकारियों को कर्मचारियों को संविधान में निहित आदर्शों, मूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.