चम्पावत, सितम्बर 12 -- चम्पावत में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने हाल ही खुले एक मार्ट पर निर्धारित से अधिक दाम वसूलने और सामान मानकानुसार नहीं बेचने का आरोप लगाया।। व्यापारियों ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया। चम्पावत में शु्क्रवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह और महामंत्री हरीश सक्टा ने बताया कि जिला मुख्यालय में हाल ही में खुले एक मार्ट में निर्धारित से अधिक कीमत वसूली जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते दिन कुछ लोग मार्ट से ख्ररीददारी कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मार्ट में सामान की जो कीमत प्रदर्शित की गई थी। ग्राहकों से उससे अधिक दाम वसूले जा रहे थे। मामले को लेकर व्यापारियों ने बाजार चौकी में कोतवाल बची सिंह बिष्ट से भी वार्ता की। बाद में व्यापारियों ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंप कर ...