चम्पावत, फरवरी 6 -- चम्पावत। वन विभाग ने भिंगराड़ा रेंज में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया। इस दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों से लोगों को वनाग्नि के प्रति जागरुक किया। उन्होंने लोगों से वनों की सुरक्षा में सहयोग करने को कहा। कार्यक्रम में वन रक्षक संतोष सिंह, बलदेव जोशी, सुरेंद्र सिंह, गीता भट्ट, कमला देवी, देवी दत्त भट्ट, प्रेम बल्लभ, खिलानंद, हरीश चंद्र, उमेश चंद्र, धर्मानंद भट्ट, दयाकिशन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...