चम्पावत, अक्टूबर 10 -- एसडीएम सदर अनुराग आर्य ने तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों की जांच की। लिंग परीक्षण कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। शुक्रवार एसडीएम ने लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम का अनुपालन कराने को अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्नाटक अस्पताल, जीवन अनमोल और जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड में गतिविधियां देखी। उन्होंने केंद्रों में रिकॉर्ड संधारण, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, एफ-फॉर्म के भरने की प्रक्रिया, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड मशीनों के पंजीकरण, संचालन संबंधी प्रमाणपत्रों और वैध लाइसेंसों की भी जांच की। उन्होंने कहा कि भ्रूण लिंग परीक्षण करना प्रतिबंधित हैं। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. इंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.