चम्पावत, जनवरी 9 -- चम्पावत। चम्पावत के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट में एमआरआई मशीन लगाई जाएगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के निकट 2022.90 लाख की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष एवं एक्स-रे कक्ष आदि बनाया जा रहा है। इससे गंभीर और आपातकाल में रोगियों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। क्रिटिकल केयर यूनिट के बनने से मरीजों को रेफर करने की संख्या में कमी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.