चम्पावत, जनवरी 31 -- चम्पावत में बैठकी होली की धूम मची। होल्यारों ने देर रात तक होली गायन किया। होल्यारों ने राग और फाग से सजी एक से बढ़ कर एक होली पेश की।मंगलवार रात गोरलचौड़ रोड में गिरीश भट्ट के आवास में कलश संगीत कला समिति ने बैठकी होली का गायन किया। गंर्धव गिरी ने डगर हमारी छोड़ो कन्हाई... पेश कर होली की शुरुआत की। शांति जोशी ने पहन बसंती बाना... होली पेश की। तुलसी दत्त जोशी ने कौन संदेशा ले जाए... का गायन किया। गिरीश पंत ने अब सांझ भई घर आ जाओ लला... होली पेश की। हिमेश कलखुड़िया ने आ जा सांवरिया अंगना हमारे... का गायन किया। उमापति जोशी ने मुरली अधर धर तान सुनाए... होली पेश कर समां बांध दिया। आयुष भट्ट ने सखिन संग झूम झूम... का गायन किया। महेश जोशी ने चलो री सखी सब तट यमुना की ओर... होली पेश की। दिनेश बिष्ट ने आज तुम राधे बनो श्याम.....