चम्पावत, फरवरी 20 -- चम्पावत में पेयजल कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने दो सूत्रीय मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। बाद में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। चम्पावत पेयजल निगम कार्यालय में शुक्रवार को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समंवय समिति ने प्रदर्शन किया। उन्होंने दो सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पेयजल निगम कर्मियों का वेतन और पेंशन का आहरण कोषागार से निर्गत करने की मांग की। साथ ही पेयजल निगम को राजकीय घोषित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगो पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि आंदोलन के अगले चरण मे 21 फरवरी से 5 मार्च तक देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की रणनीति तय की जा...