चम्पावत, जनवरी 31 -- चम्पावत, संवाददाता। पुलिस ने खेतीखान क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान को 1.867 किलो चरस के साथ दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पूर्व प्रधान मैदानी क्षेत्र में चरस की तस्करी करता था। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रीठासाहिब के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग की गई। इसी दौरान पुलिस ने पिकअप संख्या यूके 03 सीए 0737 में सवार पूर्व प्रधान मुकेश राज देउपा निवासी गंभीरगांव, खेतीखान के कब्जे से 1.867 किलो चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया है। पूछताछ में पूर्व प्रधान ने बताया कि वह स्वयं चरस तैयार कर मैदानी क्षेत्र में अधिक दाम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.