चम्पावत, फरवरी 21 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने पूर्णागिरि मंदिर में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य समय प पूरा करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र राठौर ने बताया कि 950 मीटर लंबे रोपवे दो ट्रालियां संचालित होंगी। प्रत्येक ट्राली में एक समय में 65 श्रद्धालु सवार हो सकेंगे। यह रोपवे एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक लगभग 250 मीटर की ऊंचाई को सात मिनट में पार करेगा। जिससे प्रति घंटे 800 से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। बताया कि रोपवे के संचालन से हनुमानचट्टी से काली मंदिर तक का छह किमी मार्ग कम हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...