चम्पावत, दिसम्बर 23 -- चम्पावत जिले में दिसंबर माह का चावल अब तक नहीं मिल सका है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चम्पावत जिले में वर्तमान में अलग-अलग वर्गों में कुल 60335 कार्ड धारक हैं। दिसंबर का महीना बीतने को है। लेकिन अब तक पूर्ति विभाग को इस माह का चावल उपलब्ध नहीं हो सका है। इससे जिले की बड़ी आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि जिले में अब तक चावल की आपूर्ति नहीं हो सकी है। वैसे जिले में राज्य खाद्य योजना, अंत्योदय और प्राथमिक परिवार श्रेणी में कुल 60335 कार्ड धारक हैं। इनमें कुल 262239 यूनिट शामिल हैं। राज्य खाद्य योजना के तहत जिले में हर माह 1905 कुंतल चावल की आपूर्ति होती है। इस श्रेणी में कुल 25295 कार्ड धारक और 69294 यूनिट है। अंत्योदय योजना के तहत हर माह 1...