चम्पावत, फरवरी 17 -- पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने नगर सेवक, जनता के द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। जिसके तहत वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही सुझाव भी ले रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत जूप वार्ड से की गई है। पालिकाध्यक्ष ने जूप वार्ड के लीसा फैक्ट्री और जूप क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनी। वार्ड की सभासद गीता अधिकारी ने जनता के माध्यम से लोगों की समस्याएं पालिकाध्यक्ष के समक्ष रखीं। इस दौरान मंदिरों का सौंदर्यीकरण, संपर्क मार्गों का निर्माण व सुधारीकरण, नाली निर्माण, पथ-प्रकाश आदि की समस्याएं उठी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह नगर सेवक हैं और नगर के प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ और सुंदर रखने की जिम्मेदारी सभी की है। वार्डों में लोगों से मिलकर वह प्रमुख समस्याओं को सुन रही हैं। बताया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.