चम्पावत, फरवरी 17 -- वन बीट अधिकारी और आरक्षी का कार्य बहिष्कार जारी है। कर्मचारियों ने पांचवें दिन धरना प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी दी। वन कर्मचारियों को विभिन्न कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। सोमवार को संगठन के प्रभागीय अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत की अध्यक्षता और महामंत्री हरीश जोशी के संचालन में कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। वन बीट अधिकारियों ने वन सेवा नियमावली को 2016 से पूर्व की भांति लागू करना, शत प्रतिशत पदों में पदोन्नति करने, एसीपी का लाभ देने, वर्दी में एक स्टार लगाने और वेतन विसंगति की समस्या को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन करने वालों में हेमलता जोशी, त्रिलोक जोशी, पीयूष बिष्ट, भुवन भट्ट, हरीश तिवारी, विनोद प्रकाश जोशी, लालमणी जोशी, बलदेव, प्रकाश सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.