चम्पावत, मार्च 15 -- चम्पावत। जिले में रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही होल्यारों की टोलियां अपने-अपने अंदाज में होली मनाने और रंग खेलने निकल पड़ी। लोगों ने एक दूसरे को रंग और अबीर गुलाल लगाने के साथ बधाई दी। चम्पावत में शनिवार को छरड़ी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। होल्यारों की टोलियों ने चलो कहो तो यहीं रम जाएं गोरी नैना तुम्हारे रसा भरे.. समेत तमाम होलियों का गायन किया। इसके अलावा युवाओं ने फिल्मी गीत रंग बरसे चुनर वाली रंग बरसे.., आज ना छोड़ेंगे हम तुम्हें हमजोली खेलेंगे हम होली.., होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग खिल जाते हैं.., होली खेले रघुवीरा अवध में.. और बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी.. आदि गीतों का गायन किया गया। होली खेलने का सिलसिला दोपहर एक बजे तक चला। कई स्थानों पर शाम को वेदांती होलियों का गायन किया ग...