चम्पावत, फरवरी 21 -- चम्पावत में आगामी होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को चम्पावत बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। त्योहार के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्रियों की बढ़ती मांग और खपत की संभावना को देखते हुए विभाग की टीम ने बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और किराना स्टोरों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने विशेष रूप से गुजिया, मैदा और सरसों के तेल जैसे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध पाए गए चार नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए राजकीय लैब रुद्रपुर भेजा गया। अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...