चम्पावत, मार्च 10 -- भाजपा ने चम्पावत जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। गोविंद सामंत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिला चुनाव अधिकारी अनिल शाही ने उनके नाम की घोषणा की। गोविंद भाजपा के 11 वें जिलाध्यक्ष होंगे। इससे पूर्व बैठक में कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श किया। चम्पावत के छतार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। जिला चुनाव अधिकारी ने गोविंद सामंत के नाम का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। यहां पर्यवेक्षक दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र वल्दिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, शंकर पांडेय, सतीश पांडेय, पूरन माहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, गुमान सिंह, मुकेश महराना, मोहित पाठक समेत...