चम्पावत, जनवरी 7 -- चम्पावत में विधान सभा स्तरीय खेल महाकुंभ जारी है। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। लंबी कूद में गरिमा ने पहला स्थान हासिल किया। चम्पावत गोरलचौड़ मैदान में बुधवार को विधान सभा खेल महाकुंभ के तहत अंडर-14 बालिका वर्ग के खेलकूद हुए। 60 मीटर में भावना, ललिता सरिता विजेता बनीं। 600 मीटर में भावना, सरिता और ईशिका ने बाजी मारी।गोला में रेनू, हेमा और निशा अव्वल रहे। ऊंची कूद में माही और सुहाना जबकि लंबी कूद में गरिमा, प्रीति और माही विजेता बनीं। निर्णायक प्रदीप बोरा, चंदन अधिकारी, मुकेश वर्मा, मुकेश टम्टा, शंकर पांडेय, नंदू राम, ललित मोहन, दया किशन, जीवंती कोहली, रमेश जोशी रहे। आयोजन में डीओ जसवंत खड़ायत, बीओ हिमांशु कुमार, सुरेश जोशी, शंकर सिंह,अंकित उनियाल, ओम प्रकाश, जीवन कापड़ी, गिरीश भट्...