चम्पावत, फरवरी 24 -- चम्पावत में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट पर विरोध जताया। शीघ्र दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चम्पावत शिक्षा भवन परिसर में मंगलवार को दूसरे दिन भी कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि शिक्षा निदेशक से हुई मारपीट से सभी कर्मचारी और शिक्षक आहत हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। विरोध जताने वालों में फेडरेशन अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री जीवन ओली, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश देव, प्राथमिक शिक्षक संघ महामंत्री बंशीधर थ्वाल, प्रदीप पचौली, लोचन त्रिपाठी, मिंटू सिंह राणा, एलएम चतुर्वेदी, मालविका पंत, गोपाल सिंह,विपिन राय, नवीन कुमार, क...