चम्पावत, फरवरी 6 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने को कहा है। डीएलआरसी की बैठक में उन्होंने बैंकर्स को ये निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन की समीक्षा की। डीएम ने स्वरोजगार, कृषि, लघु उद्योग, महिला समूहों और स्वरोजगार योजनाओं में ऋण वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने एसबीआई के अधिकारियों को ऋण प्रवाह में सुधार लाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.