चम्पावत, मार्च 23 -- चम्पावत। जिले में शराब की चार दुकानों के लिए लॉटरी प्रक्रिया नहीं हो सकी। इन चारों दुकानों के लिए एक भी आवेदक नहीं आया। अब लॉटरी प्रक्रिया 25 मार्च को होगी। मंच, बौतड़ी और वालिक में शराब की चार दुकानें खोली जानी हैं। लेकिन निर्धारित समय तक इन दुकानों के लिए कोई भी आवेदक नहीं आया। इस वजह से इन दुकानों का आवंटन नहीं हो सका। अब इन सभी दुकानों की दोबारा से लॉटरी प्रक्रिया 25 मार्च को होगी। ये चारों दुकानें इसी वित्तीय वर्ष से अस्तित्व में आनी हैं। इन चारों दुकानों से सरकार को 17,75,11684 रुपये का राजस्व मिलेगा। इससे पूर्व जिले की 15 दुकानों का नवीनीकरण हो चुका है। इनमें चम्पावत, लोहाघाट, देवीधुरा, पाटी, बृजनगर, बनबसा और टनकपुर विदेशी जबकि चम्पावत, लोहाघाट, पुल्ला, चल्थी, बनबसा, टनकपुर, बाराकोट व भिंगराड़ा देसी शराब की दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.