चम्पावत, फरवरी 13 -- चम्पावत में अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सीजेएम की कार्य प्रणाली पर आक्रोश जताया। अधिवक्ताओं ने सीजेएम के स्थानांतरण की मांग की। चम्पावत जिला अदालत में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने कहा कि सीजेएम अधिवक्ताओं का उत्पीड़न कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीजेएम का अदालत में आने और जाने का कोई समय नहीं है। इससे वादकारियों का हित प्रभावित होने के साथ ही अधिवक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी जिला जज को दी गई। लेकिन उन्होंने भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। अधिवक्ताओं ने सीजेएम का स्थानांतरण करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रघुवर सिंह परवाल, यतीश जोशी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, शंभू दत्त ओझा, अमित गड़कोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.