चम्पावत, जनवरी 28 -- चम्पावत जिला बीस सूत्रीय कार्यक्रम में लगातार छठे महिने पहले पायदान पर रहा। जिले ने बीते दिसंबर में 40 में से 37 मदों में ए श्रेणी हासिल की है। इससे पूर्व बीते वर्ष जुलाई से हर माह चम्पावत पहले पायदान पर रहा है। चम्पावत जिले ने बीसूका में एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि चम्पावत ने कुल 40 में से 37 मदों में ए श्रेणी हासिल की है। जबकि तीन मदों में बी श्रेणी हासिल की है। उन्होंने बताया कि जिले को कुल 123 अंक में से 119 अंक प्राप्त हुए। जो 96.75 फीसदी है। इधर बागेश्वर 95.73 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और रुद्रपुर 91.87 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा है। बताया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागीय योजनाओं की मासिक प्रगति की समीक्षा ...