चम्पावत, फरवरी 3 -- लोहाघाट। चम्पावत जिले की कराटे टीम ने राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी के पहले दिन तीन स्वर्ण पदक जीते। कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि अंडर 14 काता एकल बालक में प्रशांत जजरिया ने स्वर्ण पदक, अंडर 14 बालिका में सोनाक्षी ने कांस्य, बालक कुमिते 50 किलो में प्रिंस ने कांस्य, बालक कुमिते में रजत जीता। अंडर 19 वर्ग काता बालक में अभिषेक कुंवर रजत, काता बालिका में भावना ने रजत, बालिका कुमिते में रुचिका ने स्वर्ण, अनामिका ने स्वर्ण, प्राची ने कांस्य जीता। 59 किलो भार वर्ग में प्राची ने कांस्य, कुमिते 55 किलो में यश राणा ने कांस्य, 61 किलो में राजीव ने कांस्य और 76 किलो में आयुष ने रजत पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...