चम्पावत, मार्च 11 -- चम्पावत की टीम ने जय मां भगवती ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में चम्पावत ने रायनगर चौड़ी को 55 रन से हराया। मंगलवार को रायनगर चौड़ी के खेल मैदान में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला गया। गोलज्यू इलेवन चम्पावत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 219 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। विजय रावत ने 105, विशाल ने 57 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौड़ी की टीम 164 रन में ढेर हो गई। विजय रावत को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। दस विकेट लेने वाले चौड़ी के आशीष राय बेस्ट बॉलर बने। अंपायरिंग पंकज बिष्ट, विजय राय, स्कोरिंग ऋषभ राय ने की। आंखों देखा हाल भैरव राय ने सुनाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रशासक नेहा ढेक के प्रतिनिधि महेंद्र ढेक और ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.