चम्पावत, सितम्बर 2 -- चम्पावत जिले में हिन्दुस्तान अखबार का हिमालय बचाओ अभियान जारी है। अभियान के दूसरे दिन आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने जिले के चम्पावत, टनकपुर, लोहाघाट और बनबसा में लोगों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई। इस दौरान लोगों ने पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने की बात कही। लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण नहीं होने से बाढ़, अतिवृष्टि आदि समस्याएं सामने आ रही हैं। इनसे बचने के लिए सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना होगा। कहा कि आने वाली पीढ़ी की बेहतरी के लिए हिमालय बचाना आवश्यक हो गया है। ऐसा नहीं होने पर इंसान का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.