चम्पावत, अप्रैल 6 -- नमामि गंगे परियोजना के तहत पीजी कॉलेज की टीम ने गोरखा नगर वार्ड में प्राचीन नौले का जीर्णोद्धार कर रंग रोगन किया। नोडल अधिकारी डॉ. सुमन पांडेय ने बताया कि प्रथम चरण में टीम और नगर के लोगों के सहयोग से नगर के प्राचीन नौलों की साफ-सफाई कर उनके पानी को पीने योग्य बनाया। अभियान के दूसरे चरण में उन्होंने गोरखा नगर स्थित प्राचीन नौले में रंग रोगन कर उसे साफ सुथरा बना दिया है। उन्होने कहा कि प्राचीन नौले, लोहावती नदी और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने में लोगों के साथ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता के दिशा निदेशन पर डॉ. लता कैड़ा, डॉ. कमलेश सक्टा,डॉ. उपेंद्र सिंह चौहान, रमेश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, डॉ. बीपी,ओली, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. रूचिर जोशी, डॉ. सीमा नेगी, सभासद आरती देवी केद साथ नमामि गंगे में साथ दे रहे छात्र-छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.