अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- अल्मोड़ा। जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के तहत राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पौड़ी की टीम चम्पावत को हराकर फानइल में पहुंची। अनुसूचित जाति के अण्डर-21 बालक आयु वर्ग की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच पौड़ी और चम्पावत के बीच खेला गया। पौडी़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191 बनाए। पौड़ी टीम की ओर से मंयक कुमार ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चम्पावत की टीम 88 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और पौड़ी ने 113 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.