चम्पावत, जनवरी 6 -- चम्पावत जिले में दिसंबर माह का चावल मिल गया है। इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। चम्पावत जिले में वर्तमान में अलग-अलग वर्गों में कुल 60335 कार्ड धारक हैं। चम्पावत जिले को दिसंबर माह के राशन की आपूर्ति हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि जिले में दिसंबर माह में राशन की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राशन दिया जाने लगा है। गल्ला विक्रेता जोगा दत्त भट्ट और पंकज साह ने बताया कि उपभोक्ताओं को राशन देना शुरू कर दिया है। जिले में राज्य खाद्य योजना, अंत्योदय और प्राथमिक परिवार श्रेणी में कुल 60335 कार्ड धारक हैं। इन तीनों श्रेणी में कुल 262239 यूनिट शामिल हैं। राज्य खाद्य योजना कुल 25295 कार्ड धारक और 69294 यूनिट है। अंत्योदय योजना में कुल 5...