चम्पावत, फरवरी 14 -- चम्पावत के किसानों को खरीफ फसल का बीज मिल सकेगा। कृषि विभाग ने 113 कुंतल खरीफ फसल के बीज की मांग की है। ये बीज किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर दिया जाएगा। बीज की आपूर्ति जिले के 23 कृषि निवेश केंद्रों से की जाएगी। चम्पावत कृषि विभाग ने 113 कुंतल खरीफ फसल बीज की मांग की है। तराई विकास कॉरपोरेशन (टीडीएस) और नेशनल सीड कॉरपोरेशन (एनएससी) से बीज की डिमांड की गई है। इनमें मडुवा 53 कुंतल, वीएल 88 प्रजाति का धान 12 कुंतल, वीएल 85 का चार व एचकेआर 47 का सात कुंतल, उरद 12, काला भट्ट 4.80, पीला भट्ट आठ, सांवा 9.30, गहत 3.64 और दो कुंतल पंत 291 प्रजाति की अरहर का बीज शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...