चम्पावत, दिसम्बर 16 -- चम्पावत। जिले के तल्लापाल बिलौन क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक छाया हुआ है। गुलदार के आतंक से ग्रामीण शाम ढलते ही अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे किसी राहगीर ने सड़क में बेखौफ घूम रह गुलदार का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक माह से लगातार क्षेत्र में जगह जगह गुलदार के आतंक से ग्रामीण क्षेत्र के लिए परेशान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...