चम्पावत, फरवरी 21 -- चम्पावत। एसपी रेखा यादव ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फरियादियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की नसीहत दी है। पुलिस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित प्रकरण के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय की सभी शाखओं का गहन परीक्षण किया। एसपी ने अधिकारियों को कार्यालय में आने वाले फरियादियों के प्रति मधुर व्यवहार करने को कहा। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यालय अभिलेखों को अपडेट और व्यवस्थित करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.