मोतिहारी, दिसम्बर 18 -- रामगढ़वा। थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के दो घरों में अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात्री में घुसकर आभूषण , कपड़े व लाखों रुपये नगदी लुट पाट कर फरार हो गये। यह घटना चम्पापुर निवासी धनदेव साह और मुकेश महतो के घर की उस समय की है , जब दोनों घरों के परिजन सो रहे थे।इस घटना के बाद दोपहर में सगौली इंस्पेटर अशोक कुमार पांडे के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह और डॉग स्क्वाड के टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच । घटना की जानकारी के लिए डॉग के द्वारा छान बिन कराया गया । कराने के बाद बताया कि बहुत जल्द इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा । पीड़ित धनदेव साह ने बताया कि हमलोग घर में सोये हुए थे इसी दौरान घर के उपरे हस्सिे के ग्रिल होकर घर में अज्ञात चोरों ने घुस आए ।घर में जो लोग सोये थे उस घर को बाहर से कुंडी लगा बंद कर दिया । क...