चाईबासा, दिसम्बर 23 -- चाईबासा। तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की प्रतिनिधि रानी बांदिया ने विजयी टीम को पुरस्कृत की। सदर प्रखंड अंतर्गत कुल 12 टीमों का चयन कर आईपीएल के तर्ज पर 2 वर्गों में वर्गीकरण कर लीग मैचों का आयोजन किया गया। इसमें बेहद रोमांचक फाइनल में ताम्बो पैंथर्स ने अंतिम गेंद पर विजय हासिल करते हुए पताहातु पाइरेट्स को 8 विकेट से हराया। ताम्बो वारियर्स और हिल टॉप गुटूसाई की टीमों को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त हुआ। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभिषेक बोदरा (ताम्बो वारियर्स), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कपिलदेव पूर्ति (ताम्बो पैंथर्स), सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक मोहम्मद आमिर (यंग बॉयज क्लब) मैन ऑफ दी टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.