चमोली, मार्च 26 -- चमोली जिले के नन्दानगर के रामणी सड़क पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 70 मीटर नीचे खाई गिरा। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि रामणी रोड पर मंगलवार की रात्रि 12-01 बजे के आस पास एक गाड़ी सड़क से लगभग 70 मीटर नीचे गिर गयी। जिसमें चालक करण सिंह नेगी पुत्र स्व. जोत सिंह नेगी निवासी ग्राम रामणी उम्र करीब 53 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गयी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में साथ में बैठे मोहन सिंह पुत्र सबर सिंह निवासी ग्राम रामणी को हल्की चोट आयी हैं। इस सूचना पर थाना नंदानगर से तत्काल पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बताया दुर्घटना स्थल पर सड़क से लगभग 70 मीटर नीचे खाई मे गिरी हुई पायी गयी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.