चमोली, दिसम्बर 16 -- नाबालिगों से जुड़े संवेदनशील मामलों में चमोली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मंगलवार को बताया कि दोनों मामलों में नाबालिगों को पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया सोमवार को आरोपी विपिन पंवार निवासी ग्राम मोल्टा, थाना ज्योतिर्मठ को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया दूसरे मामले में आरोपी सूरज चंदोला निवासी ग्राम कल्चुना, पोस्ट गुडम, थाना थराली को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है‌। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...