अल्मोड़ा, फरवरी 13 -- सवेरा कल्याण समिति की ओर से उत्तराखंड स्टेडियम में सोमेश्वर क्रिकेट कप में ए ग्रुप के मैच शुरू हुए। शुक्रवार को चमोली पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। आरसीसी रैत 134 रन बना पाई। चमोली पैंथर्स की टीम ने 34 रनों से मैच जीता। यहां सवेरा कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर बोरा, आयोजक ललित जोशी, आदित्य बोरा, शंकर गोस्वामी, दीपक गिरी, गोलू बोरा, महेश भंडारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...