देहरादून, जनवरी 31 -- गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर नंदानगर घाट क्षेत्र स्थित शहीद सैनिक अजय लाल इंटर कॉलेज, थिरपाक में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस आयोजन में विद्यालय छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यातायात निरीक्षक ने बच्चों को सड़क पर चलने के सुरक्षित तरीकों, यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, तेज गति के दुष्परिणाम, मोबाइल फोन का प्रयोग कर वाहन चलाने के खतरों से बचाव जानकारी की दी। युवाओं व बच्चों में तेजी से फैल रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खतरों पर भी विस्तार से समझाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...