चमोली, सितम्बर 5 -- गोपेश्वर, संवाददाता। चमोली जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री समेत सभी जिपं सदस्यों ने शुक्रवार को शपथ ली। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट को शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में थराली के विधायक भूपाल राम टमटा, चमोली भाजपा के अध्यक्ष गजपाल सिंह वर्त्वाल, भाजपा चमोली जिला प्रभारी बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवान , राज्य मंत्री हरक सिंह रावत, कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.