चमोली, जुलाई 6 -- चमोली जिले के नौ ब्लॉक में तैनात अतिथि शिक्षकों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन ड्यूटी का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। शिक्षक शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान वेतन न मिलने से नाराज हैं। उनका कहना है कि बीते वर्षों तक उन्हें अवकाश के दौरान वेतन दिया जाता था, लेकिन इस वर्ष से वेतन में कटौती कर दी गई है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रकाश सोलियाल ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को जनवरी में शीतकालीन और जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश का वेतन नहीं दिया गया है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। प्रशासन की ओर से अतिथि शिक्षकों की निर्वाचन ड्यूटी भी लगाई जा रही है। जबकि सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों का न तो कोई बीमा सुनिश्चित किया गया है और न ही शिक्षकों के सुरक्षित भवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.