जोशीमठ, फरवरी 20 -- चमोली जिले स्थित जोशीमठ नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन नगर पालिका भवन के एक हॉल में नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वीडियो ज्योतिर्मठ नगर के मीट मार्केट का बताया जा रहा है जिसमें एकसाथ कई लोग नमाज अदा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सरकारी इमारत में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। वहीं विवाद बढ़ता देख प्रशासन अलर्ट पर है और पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे निगरानी रखें। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठक की। जोशीमठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया है कि 'हमें जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली तो हमने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। समाधान निकालने की कोशिश की जा रही ह...