चम्पावत, जनवरी 5 -- लोहाघाट। सीमांत पंचेश्वर के चमू और शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण मकर संक्रांति से किया जाएगा। मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष जगदीश कलौनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई। बैठक में कहा कि मंदिरों के जीर्णोद्धार से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में निडिल, खीड़ी, विविल, खाईकोट, पोखरी, पुल्ला, जाख, जिंडी, मड़, धौनी सिलिंग, चौपता, न्योलटुकरा, बसकुनी, श्रीकोट, बिल्दे, पुल्ला, किमतोली, मडलक, दिगालीचौड़ तथा रौशाल के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में ओंकार धौनी, भास्कर कलौनी, प्रधान मनोज सिंह, महेंद्र बोहरा, गणेश पंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.