बिजनौर, नवम्बर 15 -- जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी लगातार खेलों में मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ा है गांव चमरौला के होनहार खिलाड़ी तरुण सहरावत का। जी हां गांव चमरौला निवासी तरुण सहरावत ने 23वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 110 मीटर हर्डल रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर देश और जिले का मान बढ़ाया है। तरुण को इस उपलब्धि पर भाकियू अराजनैतिक के पार्टी कार्यालय पर किसान नेता दिगम्बर सिंह ने स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तरुण सहरावत ने बताया कि अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है। आगामी माह में दक्षिण कोरिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के शिवाजीपुरम स्थित जिला कार्यालय पर तरु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.